2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान के बाद…
भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने हर्षोल्लास से मनाया हिन्दू नव वर्ष 2079
भारत विकास परिषद शाखा समर्पण 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान के बाद हिन्दू नव वर्ष 2079 हर्षोल्लास से मनाया गया,महाराज बाड़े पर आयोजित इस शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को चन्दन का टीका लगाया गया। सभी उपस्थित शाखा के सदस्यों ने एक दूसरों को गले मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाये दी। आज के दिन बाड़े का नज़ारा अलग ही दिख रहा था। सभी के दिल से एक ही भाव नज़र आ रहा था,कि हमे हिन्दू होने पर गर्व है।
अपनी संस्कृति, विरासत,अपनी भारत माता पर गर्व है,कि हम सबने इस पुण्य भूमि पर जन्म लिया। अन्त में मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया,कार्यक्रम में संरक्षक अरविन्द दुदावत,संस्थापक संजय धवन,गुलाब प्रजापति,प्रदीप लक्षणे,महेश धीमान ,डॉ राकेश खरे,प्रान्तीय महासचिव सुधीर अग्रवाल,विनोद गर्ग,रवीन्द्र नायक,कमल गुप्ता,सतीश राजौरिया, विजय शाक्य,आयुष सिमोलिया,नरेन्द्र शिवहरे, पूजा अरोरा,सतीश अरोरा ने सहभागिता की।
0 Comments