समाजिक संस्था अपराजिता का रंगारंग सांस्कृतिक गनगौर महोत्सव सम्पन्न

महिलाओं के लिए आयोजित हूयी विभिन्न प्रतियोगिताएं…

समाजिक संस्था अपराजिता का रंगारंग सांस्कृतिक गनगौर महोत्सव सम्पन्न

ग्वालियर की समाजिक संस्था अपराजिता ने गनगौर महोत्सव के सांस्कृतिक आयोजन  को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस आयोजन की संयोजिका रिचा नगरिया, पिंकी नगरिया, बबीता गुप्ता, नीलाम रावत थी। इन्होंने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर की समाजिक संस्था अपराजिता का प्रथम प्रयास गनगौर महोत्सव था। 

यह आयोजन स्थानीय राज भोग रेस्टोरेंट सिटी सेंटर में दोपहर 3:30 से आयोजित किया गया। इस आयोजन में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। जैसे इसमें आटे और बेसन के गहने बनाओं प्रतियोगिता, गनगौर क्वीन, ट्रेडिशनल डांस प्रतियोगिता, हाऊजी, मेहंदी लगे हाथ, सरप्राइज़ गेम, आदि। 

इस आयोजन में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को ट्रेडिशनल ड्रेस में ही आना कंपलसरी था। सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में दीप्ति निगोतिया उपस्थित रहीं। आटे बेसन से बने गहने बनाओं प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार-संध्या गुप्ता, द्बितीय पुरस्कार-नीतू गुप्ता, तृतीय पुरस्कार-राखी गुप्ता ने प्राप्त किया। 

डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार-राखी गुप्ता एवम् आरती गुप्ता द्बितीय, पुरस्कार-सरिता गुप्ता, तृतीय पुरस्कार-निवेदिता विलैया को मिला तो वहीं गनौगर क्वीन श्वेता विजपुरिया बनी।

Comments