आसाराम बापू आश्रम में कार में मिली लड़की की लाश

 

लडकी का पिता पिछले तीन वर्षों से रहस्मय तरीके से गायब…

आसाराम बापू आश्रम में कार में मिली लड़की की लाश


आसाराम बापू आश्रम में एकबार फिर खतरनाक कांड हुआ है। इसके चलते यहां खड़ी एक कार में लड़की की लाश मिली है। यह मामला उत्तर प्रदेश के गोण्डा नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम का है। यहां शुक्रवार सुबह के समय एक नाबालिग लड़की की लाश मिली है। यह लाश आश्रम के अंदर काफी दिनों से खड़ी एक कार में मिली है। लाश बरामद करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। 

नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की निवासिनी लगभग पन्द्रह वर्षीय खुशी पांडेय पुत्री मनोज कुमार मंगलवार से घर लापता थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चल सका तो गुरुवार को घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह तीन से चार बजे के बीच पुलिस ने आश्रम से शव बरामद कर लिया। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा था। 

लड़की का शव बरामदगी के बाद पुलिस आश्रम से कई लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव बरामद वाले कार के बारे में भी पुलिस पडताल कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। खबर है कि लडकी का पिता भी पिछले तीन वर्षों से रहस्मय तरीके से गायब हो गया था। पुलिस उसके बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आश्रम में ताला लगा दिया गया है। किसी को भी आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

Comments