28 और 29 मार्च को 2 दिन की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आवाह्न

 सरकारी नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल शुरू…

28 और 29 मार्च को 2 दिन की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आवाह्न !


ट्रेड यूनियनों ने 28 और 29 मार्च को 2 दिन की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आवाह्न किया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने केंद्र सरकार की कई नीतियों के खिलाफ 28 और 29 मार्च को दो दिवसीय भारत बंद का आह्वान किया है। ऑल इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस की महासचिव अमरजीत कौर के मुताबिक देशभर के करीब 20 करोड़ कामगार और मजूदर औपचारिक-अनऔपचारिक तौर पर भारत बंद में शामिल होंगे। दूसरी तरफ भारतीय मजदूर संघ ने भारत बंद से किनारा किया हुआ है। सरकार की जन-विरोधी आर्थिक नीतियों और श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और विभिन्न क्षेत्रों की स्वतंत्र श्रमिक यूनियनों ने 2 दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। 

Comments