ओडिशा विजिलेंस ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जब्ती को दिया अंजाम

 

करोड़ों की नकदी और जेवरात जब्त…

ओडिशा विजिलेंस ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जब्ती को दिया अंजाम


ओडिशा विजिलें ने आशीष कुमार दास नाम के एक सीनियर इंजीनियर के ठिकानों पर छापे मारकर नकदी और जेवरात जब्त किए हैं। मल्कानगिरी, शांतिवन, बेलगाचिया, त्रिशुलिया और कटट में छापेमारी के बाद ओडिशा विजिलेंस ने अपने इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी की है। विजिलेंस ने सीनियर इंजीनियर के ठिकानों से 1.36 करोड़ रुपये कैश और 1.2 किलो सोना जब्त किया है। 

रूरल वर्क्स में सीनियर इंजीनियर के पास बैंक एफडी, सेविंग, इंश्योरेंस आदि के रूप में भी 4 करोड़ की संपत्ति है, जिसका पता लगाया गया। ओडिशा विजिलेंस ने बताया कि कई बैंक खातों और 2 बैंक लॉकर का अब भी वेरिफिकेशन किया जा रहा है। विजिलेंस के अनुसार अभी इस सीनियर इंजीनियर की अन्य संपत्तियों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है

Comments