"पॉलीथीन लाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता" का हुआ आयोजन*

पर्यावरण को पॉलीथीन और प्रदूषण मुक्त करने के लिए…

"पॉलीथीन लाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता" का हुआ आयोजन

 

ग्वालियर। पृथ्वी माता को पॉलीथीन और प्रदूषण मुक्त करने के लिए पर्यावरण बचाओ अभियान द्वारा एक प्रयास किया गया। इस अवसर पर चिनार पार्क भोपाल में पर्यावरण बचाओ अभियान द्वारा एक प्रतियोगिता आयोजित किया गया। "पॉलीथीन लाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता" इसमे भीमनगर के नन्हे पर्यावरण योद्धाओं ने भाग लिया। 

2 -2 बच्चों की 5 टीम बनाई गई ,पर्यावरण बचाओ अभियान के शरद सिंह कुमरे ने घोषणा किया कि सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा। शरद सिंह कुमरे ने यह भी जानकारी दिया कि यह प्रतियोगिता पहली बार कोलार रोड स्थित कालापानी गांव में 30 जनवरी 2022 को आयोजित किया गया था।इस प्रतियोगिता से गॉव में फैला पॉलीथीन उठाया गया। कुमरे ने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसी प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे। आज पर्यावरण बचाओ अभियान के कार्यकर्ताओं ने कलियासोत नदी बचाने श्रमदान किया।

इसमे नगर निगम के कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय है। कदम संस्था द्वारा हर रविवार की तरह आज भी एक पौधा रोपित किया गया। कार्यक्रम में शरद कुमरे, रचना डेविड, प्रदीप कुमार कुशवाहा,सुनील दुबे, वरुण दुबे, रमेश बंजारी,रमेश शर्मा, भीम नगर के बच्चे एवं अन्य नागरिकों की सहभागिता किया।

Comments