एक IPS की पाती

अच्छा चलता हूँ,दुआओं में याद रखना…

एक IPS की पाती

 

IPS गौरव तिवारी का संदेश... 

अच्छा चलता हूँ,दुआओं में याद रखना, मेरे ज़िक्र का जुबां पे स्वाद रखना...

रतलाम में 1297 दिन की पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापना का सफ़र आज समाप्त हुआ

रतलाम की जनता का प्यार और सम्मान पाकर अभिभूत हूँ

रतलाम में इतने लम्बे समय तक कार्य करने का अवसर देने के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री जी,  सभी वरिष्ठ अधिकारीयो के साथ-साथ, रतलाम की जनता, यहाँ के जनप्रतिनिधि, सभी प्रशासनिक  अधिकारी, मेरे पुलिस के साथी और मीडिया के सभी साथियों का आभारी हूँ और सभी का तहेदिल से शुक्रियादा अदा करता हूँ

रतलाम मेरे जीवन में एक विशेष स्थान रखता है, यही से मैंने अपने पुलिस कैरीअर की शुरुआत भी की थी, यही से मुझे एक नयी पहचान मिली, इनसब के लिए रतलाम का सदा ऋणी रहूँगा। जाने अनजाने में किसी का दिल दुखाया होतो क्षमा प्रार्थी हूँ।

                                                                                       आपका                                 गौरव तिवारी

Comments