बसंत के गानो पर नृत्य कर मनाया आनंदोत्सव…
महिलाओं ने पीले परिधानों में गेम्स खेलकर मनाया बंसोत्सव
ग्वालियर। महिलाएं पहले पीले परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं। महिलाओ ने बसंतोत्सव संगीत पर नृत्य कर आनंदोत्सव मनाया। महिलाओ ने बसंत पंचमी थीम गाने भी सुनाए गए। यह मौक था पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर महिला मंडल गस्त का ताजिया ग्वालियर की ओर से शुक्रवार को डीडवाना ओली स्थित दिगबर जैन स्वर्ण मंदिर धर्मशाला मे बसंत पंचमी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम की अतिथि महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष सरोज भौंच, मनोरम पांड्या, मधु बडजात्या, नीलम पाटनी, मंजू पाटनी मिट्ठू सेठी व अंजू भौंच का चंदन का तिलक संस्था की अध्यक्ष नमिता पाटनी, सचिव रक्षा पाटनी, कोषाध्यक्ष रेखा कासलीवाल ने लगाकर स्वागत किया।विजेताओं को पुरुस्कार किए गए। कार्यमक्र की संयोजिका सुमन निगोत्या, मनीषा गिरधरवाल, चंचल अजमेरा, रेखा सोगानी, मीनू भौंच व निधि गंगवाल गानों नृत्य किया।
वही महिलाओ ने पीले परिधानों में रंग-बिरंगे परिधान में संजी-संवरी महिलाओं ने पहने फूलों के आभूषण की मस्ती के साथ सेल्पी का आनद उठाया गया। कार्यक्रम में महिलाऐं बसंत के गानो पर चलकर अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन को आपनी ओर आकर्षित किया। महिलाओं ने हाऊजी, प्रश्नमंच, मनोरंजन गेम्स, पेपर गेम्स, सस्पेंस गेम्स के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
0 Comments