ग्वालियर में कांग्रेस नेता साहब सिंह गुर्जर ने दिया इस्तीफा

कार्यकर्ताओं काे नहीं मिल रहा संगठन में सम्मान…

ग्वालियर में कांग्रेस नेता साहब सिंह गुर्जर ने दिया इस्तीफा

 

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री साहब सिंह गुर्जर ने मंगलवार को पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे की प्रति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भेजी है। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर इस्तीफा मंगलवार की रात को प्रसारित कर दिया। दो दिन पहले महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था।

साहब सिंह गुर्जर रुचि गुप्ता के इस्तीफे की भाषा एक जैसी है। साहब सिंह ने भी अपने इस्तीफे में लिखा है कि ऊपर थोपे लोग पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं पर हुकूमत करने लगते हैं जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में कोई सम्मान नहीं मिलने पर उन्होंने इस्तीफा दिया है। साहब सिंह गुर्जर की गिनती कांग्रेस के दबंग नेताओं में होती है। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर साहब सिंह गुर्जर ने पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस से निष्कासन से पहले इनकी गिनती सिंधिया समर्थकों में होती थी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में सिंधिया के आंतरिक विरोध के बाद भी पार्टी में साहब सिंह गुर्जर की वापसी हुई थी साहब सिंह चुनाव के बाद मुरार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय थे। इस्तीफा देने के बाद साहब सिंह गुर्जर ने किसी पार्टी में जाने के संकेत नहीं दिए हैं। साहब सिंह ने चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर सिर्फ इस्तीफे की प्रति वायरल की है, उसके अलावा उन्हें फिलहाल कुछ नहीं कहना है।

Comments