महाशिवरात्रि से पहले ही शिवमय हुआ ग्वालियर

महाशिवरात्रि पर अचलेश्वर सहित प्रमुख शिवालय में 400 जवान होंगे तैनात…

महाशिवरात्रि से पहले ही शिवमय हुआ ग्वालियर

 

महाशिवरात्रि पर सोमवार रात 12 बजे से भगवान भोलेनाथ के अभिषेक प्रारंभ हो जाएंगे। शिवरात्रि की तैयारियां अचलेश्वर महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, कोटेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में पूरी हो गई है। पूरा शहर शिवमय हो गया है। करीब 1 हजार से ज्यादा पुलिस जवान अफसर शहर में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। शहर के प्रमुख शिवालयों के पास ट्रैफिक प्लान भी तैयार है। जैसे अचलेश्वर रोड नो व्हीकल जोन रहेगी। रात 12 बजे से ही अचलेश्वर पर शिवभक्तों की लाइन लगना शुरू हो जाती हैं।

ऐसे उस मार्ग पर आने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। इसी तरह गुप्तेश्वर मंदिर के रास्ते पर हैवी ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। कोटेश्वर मंदिर रोड पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। महाशिवरात्रि के लिए अचलेश्वर महादेव मंदिर को फूलों रंगीन लाइट्स से सजाया गया है। यहां रात 12 बजे से शिवभक्तों के लिए पट खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर 100 क्विंटल आलू, 50 क्विंटल साबूदाना, 10 क्विंटल फ्रूट चाट से अचलनाथ का छप्पन भोग लगेगा।

Comments