घर चलो, घर घर चलो अभियान में अखिल शर्मा का तूफ़ानी दौरा

क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़ते हुए…

घर चलो, घर घर चलो अभियान में अखिल शर्मा का तूफ़ानी दौरा

 

पोहरी। जैसा कि विदित है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन पर शिवपुरी ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने 01 फ़रवरी से पूरे ज़िले में क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़ते हुए घर चलो घर घर चलो कार्यक्रम की शुरुआत की है लेकिन पोहरी विधानसभा के पोहरी-बैराड क्षेत्र में यह अभियान सुस्त पड़ा हुआ था, एक तरफ़ भाजपा नेता के स्वागत से विवादों में आए पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष निष्क्रिय दिखाई दिए तो वही दूसरी ओर हार्ट सर्जरी करवा कर आए बैराड़ ब्लॉक अध्यक्ष स्वास्थ्य कारणो के चलते विश्राम में हैं ऐसे में क्षेत्र में कांग्रेस को मज़बूत करने का काम कर रहे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष तकनीकी प्रकोष्ठ अखिल शर्मा ने आज घर चलो, घर घर चलो अभियान के तहत बैराड ब्लॉक के ग्राम केमरारा से शुरु कर ठेवला, भिड़ोली, ऊमरी, गोहरा, धौरिया, गाजीगढ़, सुमेढ़, धूम, कैमई, सतनवाड़ा, नारायणपुरा, रईयन, बीलपूरा, बलरामपुरा, देवपुरा, बहवलपुर, दरगमां होते हुए ककरई तक एक सघन अभियान चला कर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का संदेश घर घर पहुँचाया इसके साथ ही सदस्यता अभियान भी किया और लगभग 450 लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ महीने से अखिल शर्मा द्वारा पूरे पोहरी विधानसभा के सभी ब्लॉक में  सदस्यता अभियान ज़ोर शोर से चलाया जा रहा है जिसकी मॉनिटरिंग शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार की जा रही है जिसमें लोगों को सदस्य बनाने के साथ ही सदस्यता संबंधी नेम प्लेट स्टिकर भी कांग्रेस सदस्य के घर के दरवाज़े पर चिपकाया जा रहा है। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अखिल शर्मा, जिला कांग्रेस सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, मोहन सिंह यादव, नाथूराम शर्मा धौरिया, जगमोहन सिंह यादव, केशव सिंह फौजी, राणा बंजारा, बैराड़ किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उदय यादव, भरत शर्मा, रमन शर्मा, संपूर्ण शर्मा गाजीगढ़, अजमेर सिंह यादव, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा, चिम्मन शर्मा, अनिल सेन, संदीप उपाध्याय, अभय शर्मा, युवक कांग्रेस जिला सचिव अमन सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

Comments