रविदास सप्ताह के अंतर्गत किया 11 संतो का सम्मान

भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने…

रविदास सप्ताह के अंतर्गत किया 11 संतो का सम्मान

 

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे द्वारा संत शिरोमणि रविदास सप्ताह के अंतर्गत आज कांच मील स्थित कम्युनिटी हॉल में 11 संतों  का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी थे, कार्यक्रम में विशेष अतिथि राजेश सोलंकी, मनीष राजोरिया, महेश उमरैया, पप्पू बडोरी, हरीश मेवाफरोश, ब्रजमोहन शर्मा धर्मेंद्र आर्य थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चे के जिला अध्यक्ष संतोष गोड़याले ने की। इस अवशर पर पोहप सिंह जाटव, संतोष भारती, महेंद्र आर्य, शिवदास जाटव, सरोज पवैया, अनीता सोनकर, रोहित चावड़िया, राज गौतम, मोनू बड़ेरिया आदि उपस्थित थे।

Comments