हॉकी स्टिक के साथ बॉल' का चुनाव चिन्ह मिला

 पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी को मिला...

 'हॉकी स्टिक के साथ बॉल' का चुनाव चिन्ह मिला

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को 'हॉकी स्टिक के साथ बॉल' का चुनाव चिन्ह मिला है। पंजाब लोक कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि सूचित करते हुए प्रसन्नता है कि पंजाब लोक कांग्रेस को उसका पार्टी चिन्ह - हॉकी स्टिक के साथ बॉल मिला है। बस अब गोल करना बाकी।

पंजाब लोक कांग्रेस ने राज्य में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया है। ज्ञात हो कि चुनाव से कुछ महीने पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से नई पार्टी का ऐलान किया था।

Comments