महिला कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी हुई रद्द

डॉ रुचि गुप्ता ही बनी रहेंगी ग्वालियर जिलाध्यक्ष…

महिला कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी हुई रद्द

 

ग्वालियर। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल द्वारा एक पत्र जारी कर शनिवार को ग्वालियर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रुचि गुप्ता महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद से हटाते हुए मीनू परिहार को नया अध्यक्ष बनाया गया था। डॉ रुचि गुप्ता ने इस मामले को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के समक्ष रखा।

जिस पर रविवार को अर्चना जायसवाल के द्वारा फिर एक पत्र जारी कर हाल ही नियुक्त मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को रद्द कर दी है। अब फिलहाल डॉ रुचि गुप्ता ही ग्वालियर जिला अध्यक्ष बनी रहेंगी। इस पर रुचि गुप्ता ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया है।

Comments