नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर प्रदेश राजधानी में चलाया स्वच्छता अभियान

श्रमदान और पौधरोपण किया…

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर प्रदेश राजधानी में चलाया स्वच्छता अभियान

 

भोपाल। आज पर्यावरण बचाओ अभियान और नगर निगम के स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कलियासोत मैदान में श्रमदान और चिनार पार्क में श्रमदान और पौधरोपण किया। महान क्रांतिकारी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्मदिन पर प्लागिंग और पौधरोपण किया गया। पर्यावरण बचाओ अभियान से जुड़े शरद सिंह कुमरे ने बताया कि सभी महापुरुष चाहते थे कि हमारा देश हर मामले में दूसरों के लिए प्रेरणा बने परन्तु दुखद है कि दुनिया के 31 सबसे गंदे शहरों में भारत के 20 शहर हैं। इसके जिम्मेदार देश के ही राजनीतिक दल और सरकारें जिम्मेदार  हैं। अब समय गया है कि अपनी गलती को सुधारें।

स्वच्छता को जन अभियान बनाएं। सरकार की स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहयोग बहुत जरूरी है।इसलिए पर्यावरण बचाओ अभियान प्लागिंग करने के लिए सभी को प्रेरित कर रही है। कलियासोत मैदान में श्रमदान और चिनार पार्क में श्रमदान और पौधरोपण किया गया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण बचाओ अभियान से जुड़े शरद सिंह कुमरे, सैफ़ुद्दीन शाजापुर वाला, प्रदीप मिश्रा, अशोक तिवारी, सर्यप्रताप सिंह कुमरे, कमलेश विश्वकर्मा, जसवंत कुमार प्रजापती, मायाराम, नारायण पटेल, डॉ रचना डेविड, आदित्य खरे, आर के खरे और भीमनगर के नन्हे  पर्यावरण योद्धाओं ने श्रमदान और पौधरोपण में योगदान दिया।

Comments