एकल खिड़की से बनेगी संपत्तिकर की नवीन आईडी

 

अब निगम मुख्यालय…

एकल खिड़की से बनेगी संपत्तिकर की नवीन आईडी 


ग्वालियर । कंप्यूटरीकृत संपत्ति कर आईडी ना होने के कारण परेशान होने वाले संपत्ति करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा निगम मुख्यालय में संपत्ति कर एकल खिड़की बनाकर नवीन संपत्ति का आईडी स्वीकृत करने के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री को पदस्थ किया गया है। 

निगमायुक्त किशोर कन्याल द्वारा जारी आदेश अनुसार कार्यसुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से दीपक अग्निहोत्री, सहायक राजस्व निरीक्षक को अपने कार्य के साथ-साथ नगर पालिक निगम सीमांतर्गत आने वाले समस्त वार्डो की ऐसी संपत्तियाँ जिनकी कम्प्यूट्रीकृत आई.डी. न होने से संपत्तिकरदाता को संपत्तिकर जमा करने में असुविधा होती है, असुविधा न हो इस हेतु नगर पालिक निगम मुख्यालय में स्थापित संपत्तिकर एकल खिड़की पर नवीन आई.डी. बनाई जाने हेतु पदस्थ किया जाता है।

संबंधित क्षेत्र के सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी नगर पालिक निगम सीमांतर्गत आने वाले समस्त वार्डों की दीपक अग्निहोत्री, सहायक राजस्व निरीक्षक द्वारा बनाई गई नवीन आई.डी. को स्वीकृत (एप्रूव्ड) करना सुनिश्चित करेंगे।


Comments