Random Posts

header ads
header ads

100 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

दिसंबर के पहले दिन महंगाई का झटका…

100 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

दिसंबर के पहले दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई का झटका दिया है। देश में बुधवार से कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपए का इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों के इस फैसले के बाद दिल्ली में 19 KG के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2101 रुपए हो गया है। पिछले महीने यह कीमत 2000.50 रुपए थी। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 KG के गैस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट और बाहरी खाना महंगा हो सकता है ।

आम जनता पर महंगाई की मार बढ़ती ही जा रही है। 1 दिसंबर 2021 को सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम (Gas Cylinder Price) में भी इजाफा कर दिया है। आज से गैस सिलेंडर 100 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, पिछले महीने ये सिलेंडर 266 रुपये महंगा हो गया था। बता दें ये इजाफा सिर्फ कामर्शियल सिलेंडर पर हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी रसोई गैस के लिए आपको पुराने वाले रेट्स ही चुकाने होंगे। आइए चेक करें आपके शहर में कामर्शियल सिलेंडर का क्या रेट है। 

आज की गई बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर का दाम 2100 रुपये के भी पार पहुंच गया है। इसके अलावा दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम (LPG Price on 1 december 2021) घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये, कोलकाता में 926 रुपये, मुंबई में 899.5 रुपये और चेन्नई में 915.5 रुपये है। बता दें 6 अक्टूबर को इसके दाम में बढ़ोतरी की गई थी इसके बाद नवंबर महीने में घरेलू गैस की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments