कांग्रेसियों ने मनाई प्रदेश के पूर्व CM स्व. अर्जुन सिंह की जयंती

पुष्प अर्पित कर किया नमन…

कांग्रेसियों ने मनाई प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की जयंती

ग्वालियर। शुक्रवार को स्व. अर्जुन सिंह दाऊ साहब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सिटीसेन्टर साइड नम्बर 1 पर चंदन निवास पर  आयोजित हुआ कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के महांमत्री यदुनाथ सिंह तोमर ने किया परम आदरणीय अर्जुन सिंह के समर्थकों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दाऊ साहब को नमन किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से राममंदिर ब्लाक काँग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव दीक्षित, प्रदेश महमन्त्री चन्द्रपाल राठौड़,प्रदेश प्रवक्ता अजीत भदौरिया जिला काँग्रेस के उपाध्यक्ष रघुवीर खरे, प्रदेश कांग्रेस के सचिव व एन एस यू आई के नेशनल डेलीगेट भानुप्रताप सिंह तोमर, प्रदेश सचिव अजीत परमार, गजेंद्र सिंह भदौरिया मेहँगाव, नरेश सिंह छोटू चौहान, नरेंद्र सिंह गुर्जर, देवेंद्र पाठक, विकाश खरे, विभोर मेहता, अनिल वर्मा, नरेंद्र वैश्य, जोगिंदर गुर्जर, भानु सिंह मथुरिया सहित काँग्रेसजनो ने दाऊ साहब को पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धाजंलि अर्पित की यदुनाथ सिंह ने अर्जुन सिंह को दलित,शोषित,पीड़ितों के साथ साथ सर्वहारा वर्ग का मसीहा बताया और कहा देश के महान नेता के साथ साथ वो एक नर्मदिल व नेकदिल मानवतावादी व्यक्तित्व के धनी थे जिनकी कलम सदैव कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए चली और उन्होंने लोगो को आगे बढ़ाया और देश को प्रदेश को विकाश की गति प्रदान की शान्ति व अमन के मसीहा थे। स्व. अर्जुन सिंह ऐसे महामानव सदियों में पैदा होते है जो मानवता की सेवा ही अपना धर्म समझते है। कार्यक्रम के बाद उनकी याद में गरीबो में मिठाई व फल वितरण किया गया।

Comments