जगमगा रही हैं ग्वालियर की सड़कें व चौराहे…
सड़कों व चौराहों को रोशनी से जगमग करने निगम ने लगाईं स्मार्ट एलईडी लाइटें
ग्वालियर। शहर की सड़को, मुख्य मार्गों, चौराहों, पार्कों को रोशनी से परिपूर्ण एवं जगमग करने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्मार्ट एलईडी लाइटें लगाइ जा रही हैं। जो कि देखने में बहुत सुंदर हैं तथा उनकी रोशनी से शहर की सड़कें व चौराहे जगमगा रहे हैं। नोडल अधिकारी विद्युत देवी सिंह राठौर ने बताया कि नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देश पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा दीपावली के पर्व को देखते हुए निर्देश दिये गए हैं कि शहर की किसी भी सड़क, चौराहे पर अंधेरा न रहे तथा सभी सडकें एवं प्रमुख मार्ग रोशनी से जगमग रहें।
नोडल अधिकारी श्री राठौर ने बताया कि निगमायुक्त श्री कन्याल के निर्देश के परिपालन में नगर निगम विद्युत विभाग द्वारा रात्रि के समय समस्त प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया जाकर जहां भी लाइटें बंद होती हैं उन्हें तत्काल बंद कराया जाता है तथा सभी प्रमुख मार्गों पर अत्याधुनिक स्मार्ट एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। निगम द्वारा लगाई जा रही स्मार्ट एलईडी लाइट नागरिकों के आकर्षण का केन्द्र भी बन रही हैं।










0 Comments