भारत बंद के अभियान ने पकड़ी गति !

नुक्कड़ सभाओं का सिलसिला जारी…

भारत बंद के अभियान ने पकड़ी गति !

ग्वालियर। सितबंर भारत बंद को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने व्यापक रूप से अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत रायरू फार्म पर क्षेत्रीय किसान नेताओ की बैठक तलविंदर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे प्रत्येक गांव से  ट्रैक्टर निकलेंगे इसकी जिम्मेदारियां लगाई गई है। इसी प्रकार से गिरवाई में कल्लू लोधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी गिरवाई, अजयपुर, वीरपुर, गोहदूपुरा, सिंगू पूरा, आदि से वाहनों की जिम्मेदारी ली गई। इसके अलावा ग्राम जिगसौली, टीन का पूरा, जिनावली, रायरू फार्म, मोतीझील पर नुक्कड़ सभाये भी की गई। 

जिसे मुख्य रूप से किसान नेता पीपी शर्मा, शिवचरण पटेल, शिददेश्वर शर्मा, पूरन सिंह राजपूत, बीरबल चेन, आदि ने सबोधित किया। इस अभियान में भूपेंद्र गुर्जर, नाहर सिंह कुशवाह, अलबेल सिंह राणा, रूपसिंह, परमाल सिंह कुशवाह, भगवान दास, आदि मुख्य रूप से शामिल थे। ज्ञात हो कि 27 सिम्बर को किसान संयुक्त मोर्चा ने भारत बंद का आव्हान किया है। 

उनकी मुख्य मांग तीनो कृषि कानून वापिस लेने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर फसल का न्यूनतम से समर्थन मूल्य तय करने, साथ ही खत्म किये गए श्रम कानून बहाल करने निजीकरण रोकने, औऱ महगाई बढ़ाने वाली नीतियों को वापिस लेने की मांग भी शामिल है। किसान नेता अखिलेश यादव ने बताया है कि 27 सितम्बर को सुबह से किसान ट्रैक्टर्स के साथ शहर की सड़को पर मार्च करेंगे, औऱ शान्तिपूर्वक बंद कराएंगे। किसान नेताओ के अनुसार बंद को समर्थन देने के लिए व्यापारियों के संगठनों से भी संपर्क किया जाएगा।

Comments