Rani Laxmibai के साथ शहीद पूज्य संतों का गंगादास की बड़ी शाला में होगा श्राद्ध तर्पण

1858 की क्रांति में स्वतंत्रता के लिए लड़ते हुए झांसी की…

रानी लक्ष्मीबाई के साथ शहीद पूज्य संतों का गंगादास की बड़ी शाला में होगा श्राद्ध तर्पण

लक्ष्मी बाई कॉलोनी स्थित गंगा दास की बड़ीशाला में 1858 के स्वतंत्रता संग्राम के लिए होने वाली क्रांति में महारानी लक्ष्मी बाई के साथ अपने प्राणों को न्यौछावर कर देने वाले संतों की पावन स्मृति में  बड़ीशाला में के संतो द्वारा दिवंगत संत आत्माओं की शांति के लिए गीता पाठ एवं श्राद्ध तर्पण कार्य किया जाएगा। पत्रकारों को जानकारी देते हुए गंगा दास की बड़ी साला के महंत रामसेवक दास जी महाराज ने बताया कि इस अवसर पर होने वाली गीता कथामृत का पाठन भागवताचार्य गोपाल शरणम महाराज, पूरण बैराठी महाराज, और ददरौआ सरकार रामदास महाराज द्वारा किया जाएगा।

इसमें कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन प्रद्युमन सिंह तोमर मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर कथामृत, श्राद्ध तर्पण एवं चर्म रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। 1857 मे आजादी के लिए हुई क्रांति में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ शहीद हुए पूज्य 745 संतों की पावन स्मृति में आयोजित होने वाले इस आयोजन में उनकी आत्मा शांति के लिए श्राद्ध पक्ष के  दौरान,श्राद्ध तर्पण का कार्य भी किया जाएगा।

  • श्राद्य तर्पण सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
  • ब्राहम्ण भोज सुबह 11ः30 से 12ः30 तक
  • चर्म रोग चिकित्सा शिविर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक
  • 20 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत गीता कथमृत समय दोपहर 1 बजे से सायं 4 तक

Comments