Dengue, Maleria की रोकथाम हेतु 30 को शहर में चलेगा महाअभियान : श्री सिंह

कलेक्टर ने संयुक्त विभागीय बैठक में दिए निर्देश…

डेंगू,मलेरिया की रोकथाम हेतु 30 को शहर में चलेगा महाअभियान : श्री सिंह

 

ग्वालियर। डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए गुरुवार 30 सितम्बर 2021 को शहर भर में चलेगा महाअभियान। इस अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त भ्ूामिका रहेगी। अभियान के दौरान घर-घर जाकर डेंगू लार्वा का सर्वे एवं जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। सभी संबंधित विभाग के अधिकारी अभियान हेतु पूर्ण तैयारी कर लें। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आज संयुक्त विभागीय बैठक में दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल, सीएचएमओ मनीष शर्मा एवं डा गौर आदि सहित क्षेत्राधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

बाल भवन के ऑडोटोरियम में आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में डेंगू, मलेरिया बहुत तेजी से फैल रहीं है, इनकी रोकथाम के लिए जनजागरुकता के साथ साथ कार्यवाही करने की भी आवश्यकता है। इसलिए सभी विभागों के समन्वय से दिनांक 30 सितम्बर को दिनभर यह महाअभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी वार्डों के इंसीडेंट कमांडर एवं क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया विभाग एवं नगर निगम की टीमों के साथ सफाई, कराएंगें, फोगिंग, कीटनाशक दवाओं का छिडकाव कराएंगे। 

इसके साथ ही आमजनों को डेंगू मलेरिया के प्रति जागरुकर कर सफाई के लिए प्रेरित करेगें। इसके साथ ही सर्वे भी करेगें तथा जहां भी डेंगू का लार्वा एवं गंदगी मिलती है संबंधित के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि फोगिंग एवं कीटनाशक दवाओं का छिडकाव प्रभावी तरीके से की जाए। इसके साथ ही निगम के सभी कचरा संग्रहण वाहनों पर डेंगू से जागरुकता की जानकारियां बजती रहें। वहीं सीएमएचओ को निर्देश दिए कि अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण रखें तथा किसी भी प्रकार की परेशानी मरीजों को नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाअभियान के दौरान वार्ड स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य भी साथ रहें जिससे घर घर जाकर लोगों को जागरुक किया जा सके।

Comments