किशोर कन्याल बने निगमायुक्त, ग्रहण किया charge

आशीष तिवारी बने जिला पंचायत सीईओ…

किशोर कन्याल बने निगमायुक्त, ग्रहण किया पदभार

ग्वालियर। नवागत नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने आज दोपहर पदभार ग्रहण कर अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा सभी अधिकारियों से आपस में समन्वय बनाकर शहर विकास के लिए मेहनत से कार्य करने की बात कही। नवागत निगमायुक्त किशोर कान्याल ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी अधिकारियों के विभागों के बारे में जानकारी ली। 

निगमायुक्त श्री कान्याल ने अधिकारियों से कहा कि हम सभी एक परिवार के रुप में मिलकर ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें। मैं हमेशा परिवार के एक मुखिया के रुप में आपके साथ हूं तथा अच्छे कार्य की सराहना एवं सम्मान किया जाएगा।

Comments