BJP नेता पर हुआ कातिलाना हमला !

सुपारी देकर हत्या का लगाया आरोप…

भाजपा नेता पर हुआ कातिलाना हमला !


ग्वालियर। भाजपा नेता मोहित जाट पर सोमवार रात 11.30 बजे कातिलाना हमला हुआ है। पहले कुछ लोगों ने उनको मिलने बुलाया और बहस करने लगे। उनके हाथ में पिस्टल थीं, लेकिन तभी बाइक सवार दो युवक तेजी से वहां से निकले और फायरिंग कर दी। एक के बाद एक दो गोलियां चलाई गईं। किस्मत से मोहित को गोली नहीं लगी है। इसके बाद वहां से हमलावर भाग गए। घटना के बाद तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने 3 नामजद समेत 7 पर FIR दर्ज की है। इस मामले में हमले का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें अचानक गोली चलाते दिखे हैं। मोहित जाट ने अन्य भाजपा नेता पप्पन पर सुपारी देकर हमला कराने कीआशंका व्यक्त की है। कदम साहब का बाड़ा जनकगंज 54 वर्षीय मोहित जाट पुत्र स्व. जयसिंह जाट केन्द्रीय मंत्री सिंधिया समर्थक भाजपा नेता हैं। सोमवार रात उनकी हत्या का प्रयास किया गया है। 

बाइक सवार आधा दर्जन से ज़्यादा हथियारबंद बदमाशों ने उन पर फ़ायरिंग कर दी। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। भाजपा नेता मोहित जाट ने बताया किअपराधी बेटू चौरसिया ने उन्हें सोमवार रात मोबाइल पर कॉल कर मिलने के लिए हरीनिर्मल टॉकीज पर बुलाया था। वह अपने एक कार्यकर्ता रवि श्रीवास के साथ वहां पहुंच गए। यहां देखा तो बेटू चौरसिया के साथ कुछ और युवक भी खड़े थे। यहां आते ही उन्होंने मोबाइल हाथ से छीना और सीने से पिस्टल अड़ा दी। इसके साथ ही कहा कि आजकल बहुत नेतागीरी कर रहा है। इसके बाद धक्का मुक्की करने लगे। जब मोहित ने विरोध किया और हंगामा होता दिखा तो वहां मोहित की पहचान वाले कई लोग रूकने लगे। इस पर हमलावर वहां से भागने लगे। इसी समय बाइक सवार दो बदमाश बदमाशों ने मोहित पर एक के बाद एक दो गोलियां चला दीं। किसी तरह उन्होंने खुद को बचाया। गोलियों की आवाज आसपास दहशत फैल गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर बेटू चौरसिया , करन राठौर व रवि तोमर समेत सात लोगों पर हत्या का प्रयास व बलवा मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बेटू चौरसिया का नाम कुछ समय पहले गुढ़ा में हुई 80 लाख रुपए की चोरी में भी उछला था। हाल ही में अपराध जगत में उसने तेजी से नाम बढ़ाया है। हत्या के प्रयास में बचे भाजपा नेता का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। उनकी सुपारी देकर हत्या कराने की प्लानिंग थी तो फेल हो गई है। यह कौन लोग हैं यह बेटू से पता चल जाएगा। मोहित ने एक अन्य भाजपा नेता व सिंधिया समर्थक पप्पन शर्मा की ओर इशारा करते हुए राजनीतिक रूप से उनसे दुश्मनी रखने की बात कही हैं। वही ऐसा करवा सकते हैं। इस मामले में थाना प्रभारी जनकगंज संजीव नयन शर्मा का कहना है कि मामले में FIR करने के बाद पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही एक्शन लिया जाएगा।

Comments