समझदारी व awareness ही बचाव : महेंद्र सिंह यादव

आज के समय में महिलाओं के लिए कोई भी कार्य मुश्किल नहीं…

समझदारी व जागरूकता ही बचाव : महेंद्र सिंह यादव

मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से आदर्श टीआई परियोजना ग्वालियर द्वारा सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे महेंद्र सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष बीज निगम राज्यमंत्री दर्जा, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मिस इंडिया रही पूनम सपरा जी विशेष रूप से उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में मानव अधिकार आयोग से जितेंद्र बघेल, पुलिस विभाग से आर.डी.एस. जादौन, वंदना कौर समाजसेवी, कविता खण्डेलवाल समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में यादव जी ने कहा कि वर्तमान समय में जागरूकता के माध्यम से ही हम किसी भी बीमारी से बचकर व सही समय पर इलाज लेकर उस पर विजय पा सकते हैं मुझे खुशी है कि आदर्श संस्था पिछले 14 वर्षों से लगातार सफलता पूर्वक कार्य कर रही है। 

इंडिया पूनम सपरा ने महिला शक्ति को यह कहते हुए संबोधित किया कि आज के समय में महिलाओं के लिए कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है महिलाएं हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं। बघेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं किसी भी विपत्ति के उनके समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है तब वह मानव अधिकार आयोग से मदद ले सकती हैं। जादौन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन की मदद से एवं हेल्पडेस्क ऊर्जा डेस्क का गठन किया गया है जिससे महिलाएं अपनी समस्या निवारण हेतु सहयोग ले सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन परियोजना संचालक प्रवीण पवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रवि यादव जी मनोज कुमार जी तबस्सुम खान जी रंजीता सिंह जी डॉक्टर दीपा कुशवाहा जी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट की गई।

Comments