देश में टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार

डब्ल्यूएचओ ने भी की जमकर तारीफ…

देश में टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार

देश में कोरोना के खिलाफ चल रहा टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान ने सोमवार को एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। देश में अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत के टीकाकरण की रफ्तार की तारीफ की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत ने 13 दिन में ही 65 करोड़ से 75 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। वहीं, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर वैक्सीनेशन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'भारत को बधाई! पीएम मोदी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है। इसी के मद्देपजर आजादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है। 

  • कुल टीकाकरण :  75,02,84,569
  • पहला डोज : 57,00,46,655
  • दूसरा डोज : 18,02,37,914

भारत में इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने 100 फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल किया है। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में ये लक्ष्य पूरा हुआ था। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य रहा जिसने सबसे पहले 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक करीब 50.57 लाख लोगों को टीका लग चुका है। सीएम जयराम ठाकुर ने पिछले हफ्ते कहा था कि नवंबर 2021 तक लोगों का पूरी तरह टीकाकरण (दोनों डोज) हो जाएगा।  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत में 75 करोड़ टीकाकरण की खपत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के सामने कोरोना प्रबंधन का एक मॉडल प्रस्तुत किया है। मैं प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं कि भारत 75 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने में सफल हो चुका है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश लगभग नौ करोड़ लोगों को वैक्सीन देने में सफल हुआ है। 

Comments