अब एक चैट करने के बदले लेती हैं 20 हजार

धोखेबाज प्रेमी ने मांगा दूसरा मौका…

अब एक चैट करने के बदले लेती हैं 20 हजार

प्यार एक ऐसा रिश्ता है जो विश्वास पर टिका रहता है। इसमें धोखा देना यानी रिश्ते की कब्र खोदना हैं। अगर आपस में विश्वास ही ना हो, तो रिश्ता टिक नहीं पाता हैं। इसके बाद भी कई लोग प्यार के रिश्ते को दागदार कर धोखा देने से बाज नहीं आते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक लड़की ने अपने प्रेमी को धोखे के बाद दूसरा मौका देने की बात शेयर की लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। मिसौरी के Kansas City में रहने वाली Haley Pierce ने लोगों के साथ शेयर किया कि कैसे अब वो अपने धोखबाज प्रेमी को दूसरा मौका दे पैसे कमा रही है ?

20 साल की हाले ने बताया कि दो साल के रिलेशन के आबाद उसे पता चला कि उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा था। वो अन्य लड़कियों से डेटिंग एप पर बातें करता था। हाले को अपने बर्थडे पर प्रेमी के धोखे का पता चला, इसके बाद उसने ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के कुछ समय के बाद हाले का प्रेमी वापस लौटा। उसने हाले से माफ़ी मांगी, उसने खुद को बेवक़ूफ़ कहा और उससे दुबारा मौका माँगा। हाले ने ऑनलाइन अपने प्रेमी के कई मेसेज पढ़े थे। वो कई महिलाओं से फ़्लर्ट करता था। 

जब उसने हाले से माफ़ी मांगते हुए दूसरा मौका मांगा तो एक शर्त पर प्रेमिका ने उससे पैचअप किया। हाले अपने प्रेमी को दूसरा मौका देने के बदले उससे जमकर पैसे कमा रही है। वो अपने प्रेमी से अब मिलने से लेकर बातें करने तक के पैसे चार्ज करती है। एक बार चैट करने के लिए हाले 20 हजार रुपए लेती है। इसके अलावा मिलने का अलग से रेट तय है। हाले ने बताया कि इन पैसों से वो अपने कॉलेज का खर्च उठा रही है। साथ ही अपने परिवार की भी मदद करती है।

Comments