UP के पूर्व CM कल्याण सिंह के निधन के कारण BJP की आशीर्वाद यात्रा स्थगित

बीजेपी के कद्दावर…

UP के पूर्व CM कल्याण सिंह के निधन के कारण BJP की आशीर्वाद यात्रा स्थगित

बीजेपी के कद्दावर नेता और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के चलते आशीर्वाद यात्रा स्थगित कर दी गई है। जबलपुर में 23 अगस्त को होने वाली केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की आशीर्वाद यात्रा स्थगित कर दी गई है। जबलपुर भाजपा के नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आशीर्वाद यात्रा की नई तारीख बाद में तय होगी।

बीजेपी नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन के चलते केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक की आशीर्वाद यात्रा स्थगित की गई है। यात्रा की आगामी तिथि बाद में तय की जाएगी। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक की आशीर्वाद यात्रा 21 अगस्त को सागर में पहुंची थी। 22 को यात्रा का विराम था। 23 अगस्त को सुबह 8.20 बजे जबलपुर सर्किट हाउस से उनकी यात्रा शहर में निकाला जाना प्रस्तावित था। 

इस दौरान स्पेशल ओलंपिक के खिलाड़ियों, दयोदय में पहुंच कर आचार्य विद्यासागर से आशीर्वाद लेने जाने वाले थे। रात 8 बजे वह दमोह के लिए रवाना होते। यात्रा में शामिल होने सांसद राकेश सिंह भी जबलपुर आ रहे थे। यात्रा प्रभारी संदीप जैन के मुताबिक पार्टी के लोकप्रिय नेता के निधन के चलते अभी यात्रा स्थगित की गई है। यात्रा की नई तारीख बाद में तय होगी।

Comments