कांग्रेस नेता ने किया Pakistan का पुतला दहन

उज्जैन में देश विरोधी नारों का ग्वालियर में विरोध…

कांग्रेस नेता ने किया पाकिस्तान का पुतला दहन

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में देश विरोधी नारे ( पाकिस्तान जिंदाबाद) लगाने के मामले से पूरे प्रदेश में आक्रोश है। इसके विरोध में सोमवार शाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लाकर पाकिस्तान का सांकेतिक रूप से पुतला जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि ऐसे लोगों को देश निकाला देना चाहिए और उनकी पहचान करसंपत्ति कुर्क करना चाहिए। 

प्रदेश के उज्जैन में 21 अगस्त मोहर्रम पर निकाले गए जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे देश विरोधी नारे लगाए गए थे, हालांकि इस मामले में उज्जैन पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की है, लेकिन अब यह मामला सियासी होता चला जा रहा है। इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर पाकिस्तान का पुतला दहन किया है। यह विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कांग्रेस नेता मनीष शर्मा के नेतृत्व में किया गया है। 

कांग्रेस नेता मनीष शर्मा ने पाकिस्तान का समर्थन करने वालों को चिन्हित करने और उन्हें फंडिंग कौन करता है इसकी जानकारी सार्वजनिक करने की शासन-प्रशासन से मांग की है। साथ ही कांग्रेस नेता कहते हैं की कुछ असामाजिक तत्व है जो हमारे देश में रहते खाते पीते हैं। भारत की हवा में सांस लेते लेकिन वह हमारे विरोधी देश के जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। ऐसे देश विरोधियों की सम्पत्ति कुर्क कर उन्हें देश निकाला दिया जाना चाहिए।

Comments