Nagar Nigam के अधिकारियों के असहयोगात्मक रवैया से परेशान होकर दिया सांकेतिक धरना

वार्ड क्रमांक 33 व 36 की जनसमस्याओं को लेकर…

निगम के अधिकारियों के असहयोगात्मक रवैया से परेशान होकर दिया सांकेतिक धरना

 ग्वालियर। दिनांक 12-8-2021 को वार्ड क्रमांक 33 व 36 की जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय जोन क्रमांक 7 पर घेराव किया गया। विदित हो कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जिसमें स्थाई राशन पर्ची, आईडी सुधार कार्यालय पर कार्यरत प्रभा दुबे तथा नगर निगम के अधिकारियों के असहयोगात्मक रवैया से परेशान होकर क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव कर सांकेतिक धरना दिया गया। 

जिसमें निगम प्रशासन से मांग की गई है कि लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। आमजन को शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए उचित व्यवस्था व सुविधा  प्रदान की जाए। उपरोक्त घेराव में समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश सिंह भदोरिया, राकेश बाथम, महेंद्र चौहान, सोबरन चौहान, मयंक शर्मा, कुणाल सिंह भदौरिया, विशाल शाक्य,  क्षेत्रीय नागरिक, महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Comments