Independence Day पर आज कई जगहों पर होगा ध्वजारोहण

मुख्य समारोह एसएएफ मैदान पर होगा…

स्वतंत्रता दिवस पर आज कई जगहों पर होगा ध्वजारोहण

स्वाधीनता दिवस पर ध्वजारोहण का मुख्य कार्यक्रम एसएएफ ग्राउंड पर सुबह 9 बजे होगा। इससे पहले सरकारी दफ्तरोंं सहित अन्य स्थानों पर सुबह 8 बजे से झंडावंदन प्रारंभ होंगे। मुख्य कार्यक्रम में 173 मीसाबंदी, कारगिल शहीद के परिजन, सेनानी तथा अलग-अलग स्कूलोंं के बच्चों को आमंत्रित नहीं किया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सुबह 9 बजे कांग्रेस कार्यालय पर झंडावंदन करेंगे। 

एसएएफ ग्राउण्ड के कार्यक्रम में प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सिलावट सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के बाद संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसी तरह के आयोजन स्कूलों में भी होंंगे पर बिना छात्रों को बुलाए। 

मोतीमहल में संभागायुक्त आशीष सक्सेना सुबह 7.30 बजे, कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सुबह 8 बजे ध्वजारोहण करेंगे। वहीं प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट शनिवार को शहीद सरमन सिंह के मुरार स्थित घर पहुंचे। उन्होंने शहीद सरमन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। केंद्रीय जेल से रविवार को स्वतंत्रता दिवस पर 29 कैदियों को रिहा किया जाएगा। रिहा होने वाले कैदियों को शॉल व श्रीफल देकर जेल से विदा किया जाएगा।

Comments