घोषणा कर गए ये तो बता दो मिलेगा कब…
पूर्व CM कमलनाथ ने किया ग्वालियर-चंबल अंचल में हवाई दौरा
राहत शिविर में पड़े हुए हैं। घर पानी में बह गए हैं। मुख्यमंत्री घोषणा कर गए, लेकिन बताया नहीं कब तक मदद करेंगे। जल्द मदद करो। मौसम विभाग पहले से चेतावनी देता है। अचानक बारिश नहीं होती है। डैम से अचानक पानी क्यों छोड़ा गया। क्या अचानक डैम भर गए। जब भर रहे थे और लगातार पानी आ रहा था तो अलर्ट क्यों नहीं किया गया। लोगों को पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते तो यह हाल नहीं होता। अब दावा कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को समय रहते बचा लिया तो क्या भाजपा वालों ने एहसान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा झूठ बोलने में अन्तरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बना चुकी है। कोरोना में भी मौतों को लेकर झूठ बोला।
हकीकत सभी जानते हैं। कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति होती है। भाजपा के इस आरोप पर पूछे गए सवाल पर कमलनाथ बोले- भाजपा में कितने नेताओं को बच्चे राजनीति कर रहे हैं। यह गिनाने की जरूरत नहीं है। सभी जानते हैं कि वंशवाद कहां हावी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करने के लिए पूर्व CM कमलनाथ शनिवार को निर्धारित समय से 5 मिनट पहले ही ग्वालियर पहुंच गए। उन्हें 9.45 बजे आना था और वह 9.40 बजे ही ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंच गए। यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए अगले 5 मिनट में वह दतिया के लिए रवाना हो गए। ग्वालियर में एयरपोर्ट कांग्रेस नेता उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन दतिया जल्दी पहुंचना था इसलिए किसी से बात नहीं की। दतिया से शिवपुरी, श्योपुर होने के बाद वह दोपहर 2.30 बजे ग्वालियर लौटेंगे। यहां से भोपाल रवाना होंगे।
0 Comments