बाढ प्रभावित परिवारों को 5 करोड 21 लाख रूपये से अधिक की सहायता वितरित

राहत राशि वितरण करने की व्यवस्था निंरतर जारी…

बाढ प्रभावित परिवारों को 5 करोड 21 लाख रूपये से अधिक की सहायता वितरित 

मुरैना। चंबल संभाग के श्योपुर जिले में अतिवृष्टि, बाढ से प्रभावित 19874 चिन्हित परिवारों को 05 करोड 21 लाख 45 हजार 200 रूपये की सहायता राशि वितरित की गई है। चंबल संभाग के कमिश्नर आशीष सक्सेना ने बताया कि श्योपुर जिले में अतिवृष्टि, बाढ से मकान क्षति के लिए राहत राशि वितरण करने की व्यवस्था निंरतर जारी है। ऐसे बाढ पीडित जिनके पक्के मकानों की क्षति हुई है, उन 10315 चिन्हित प्रभावितों को 19 लाख 200 रूपयें, कच्चा मकान के चिन्हित 6220 परिवारों को 42 लाख 90 हजार 200 रूपये और पूर्ण मकान क्षति, मरम्मत के लिए 3289 चिन्हित प्रभावितों को 46 लाख 80 हजार रूपयें की सहायता वितरित की गई है। 

अतिवृष्टि बाढ से क्षति के अंतर्गत 09 मृतको के परिवारो में से 7 परिवारों को जनहानि के रूप में 28 लाख रूपयें, पशुहानि के चिन्हित किये गये 2525 परिवारों को 03 लाख 20 हजार रूपये की सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा 19874 चिन्हित परिवारों को 50 किलो खाद्यान आटे के रूप में उपलब्ध कराया है। 

इसी प्रकार कपडा, बर्तन, खाद्यान हेतु 05 हजार रूपये के मान से 19874 परिवारों को 03 करोड 98 लाख 65 हजार रूपयें की राहत पहुंचाई जा चुकी है। बाढ से क्षति का सर्वे ग्रामीण अंचलो में जारी है। सर्वे उपरांत 06 हजार रूपये के मान से मकान की पूर्ण क्षति के लिए पीडित व्यक्तियों के खाते में डाले जा रहे है। इसी प्रकार कपड़ा, बर्तन, खाद्यान्न की हुई क्षति का आंकलन के बाद 05 हजार रूपये के मान से प्रभावित परिवारों के खाते में डाली जा रही है। इसी प्रकार पीडित परिवारों को 50 किलो गेहूं (आटे) के रूप में वितरित करने का कार्य जारी है। 

Comments