मोहर्रम पर लगाए देशविरोधी नारे, 15 के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज

CM बोले - तालिबानी मानसिकता बर्दाश्त नहीं…

मोहर्रम पर लगाए देशविरोधी नारे, 15 के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज

उज्जैन में कुछ लोगों ने फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया। गुरुवार देर रात मोहर्रम का ताजिया भ्रमण के लिए निकाले जाने के दौरान भीड़ ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए। देशविरोधी नारेबाजी भी की गई। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 15 के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि तालिबानी मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उज्जैन के एएसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

युवकों से पूछताछ के बाद कुछ और लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। घटना गुरुवार देर रात की है। उज्जैन की गीता कॉलोनी में मोहर्रम का ताजिया भ्रमण के लिए निकाला जा रहा था। तभी भीड़ ने देश विरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। इसके बाद तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोग इधर उधर हो गए। गिरफ्तार चारों युवकों से शहर के खारा कुआं पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है। 

सूचना मिलते ही एएसपी अमरेंद्रसिंह और एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी भी गीता नगर में घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर 15 लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। चार लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है। इन चारों को पकड़ लिया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इस घटना को लेकर सख्त कार्रवाई की है। आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हम तालिबानी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे - शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री म.प्र. शासन

इस देश का दुर्भाग्य है कि यहां आज भी कई लोग तालिबानी प्रवृत्ति के हैं. वे खुलेआम तालिबान का समर्थन करते हैं, ऐसे लोगों की मानसिक स्थिति पर थोड़ी चिंता होती है - कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महासचिव भाजपा

Comments