दैनिक भास्कर समूह एवं अग्रवाल बंधुओं पर पड़ी इन्कम टैक्स की Raid

देश में 40 से ज़्यादा ठिकानों पर ऑपरेशन सर्च जारी…

दैनिक भास्कर समूह एवं अग्रवाल बंधुओं पर पड़ी इन्कम टैक्स की रेड 


भोपाल। गुरुवार सुबह दैनिक भास्कर ग्रुप एवं उसके एक दर्जन से ज़्यादा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर इन्कम टैक्स ने कार्रवाई की है, इसके लिए भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद समेत कई शहरों में आयकर जांच एजेंसी के सैकड़ों अफ़सर/कर्मचारी ने ऑपरेशन सर्च शुरू किया है। सर्च टीम भोपाल के अरेरा कॉलोनी में स्थित अग्रवाल बंधुओं यानि भास्कर के चेयरमेन सुधीर अग्रवाल, गिरीश और पवन अग्रवाल के घर सहित भास्कर के प्रमोटर्स के आवास और दफ़्तरों पर भी पहुंची है। 

इसके लिए सर्च टीम का सहयोग सीआरपीएफ़ और स्थानीय मध्य प्रदेश पुलिस कर रही है।पूरा ऑपरेशन दिल्ली और मुंबई आयकर मुख्यालय से निगरानी की जा रही है। दैनिक भास्कर से जुड़े तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान पावर प्लांट सहित कई कंपनियों में गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं टैक्स चोरी की सुचना केंद्रीय जॉंच एजेंसी को मिली है। जिसकी गहन पड़ताल जारी है। इनकम टैक्स की इस रेड से दैनिक भास्कर नागपुर, जबलपुर, रीवा, लखनऊ वाला भास्कर समूह मुक्त है।

दैनिक भास्कर पर दबिश के विरोध में संसद ठप...

मानसून सत्र में दैनिक भास्कर ग्रुप पर सरकारी दबिश का मुद्दा विपक्ष ने जोर-शोर से उठाया है। विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में भास्कर ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग के छापों का विरोध किया और नारेबाजी की। इसके बाद सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में भी हंगामा हुआ, यहां फोन टैपिंग और जासूसी का मुद्दा भी उठा। लोकसभा को भी 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। भास्कर ग्रुप पर दबिश के बाद कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ये देश के सच को निर्भीकता से उजागर कर रहे मीडिया समूह को दबाने की कोशिश है। उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छापे मीडिया को डराने का प्रयास हैं।

Comments