पत्नि ने प्रेमी के संग की पति की हत्या !

हत्या के  आरोप  में  दो  आरोपी गिरफ्तार…

पत्नि ने प्रेमी के संग की पति की हत्या !

ग्वालियर। थाना  भितरवार  में  फरियादिया  द्वारा  दिनांक  15.08.2020  को अपने  पति  फेरन  जाटव  की  गुमशुदगी  की  रिपोर्ट  दर्ज  कराई  गई।  पुलिस  द्वारा  गुमशुदगी  की रिपोर्ट  दर्ज  कर  जांच  में  लिया  गया  गुमशुदा  की  लगातार  तलाश  की  गई।  साथ  ही  फरियादिया ने  माननीय  न्यायालय में  बंदी  प्रत्यक्षीकरण  याचिका  भी  दायर  कर  दी।  पुलिस  अधीक्षक  ग्वालियर  अमित  सांघी  के  द्वारा  उक्त  गुमशुदा  की  पतारसी  हेतु  टीम  गठित  करने  के  निर्देश अतिरिक्त  पुलिस  अधीक्षक  देहात  ग्वालियर  जयराज  कुबेर  को  दिये  गये।  

अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक  देहात  ग्वालियर  द्वारा  एसडीओपी  भितरवार  अभिनव  बारंगे  के  मार्गदर्शन  में  थाना  बल की  एक  टीम  गठित  कर  गुमशुदा  की  पतारसी  हेतु  लगाया  गया  था। दिनांक  26.07.2021  को  पुलिस  द्वारा  पुनः  फरियादिया  व  उसके  पुरूष  मित्र  को  जांच  के दौरान  तकनीकी  साक्ष्य  मिलने  पर  पूछताछ  के  लिये  बुलाया  गया।  

पूछताछ  में  फरियादिया  व उसके  मित्र  ने  बताया  कि  उनके  तथा  एक  अन्य  पुरूष  मित्र  की  सहायता  से  फेरन  जाटव  की दिनांक  06.08.2020  को  थाना  हस्तिनापुर  क्षेत्र  के चपरोली  मौजा  में  ले  जाकर  लोहे  के  पाईप  व पत्थर  से  सिर  पर  वार  करके  हत्या  कर  दी। फेरन  जाटव  के  शव  को  खेत  में  बने  कुए  में  फेक दिया।  आरोपियों  की  निशादेही  पर  पुलिस  द्वारा दिनांक  26.07.2021  को  शव को  कुए  से  बरामद कर  लिया  गया  है।  

मौके  पर  फोरेंसिक  टीम  को भी  भेजा  गया  था।  थाना  हस्तिनापुर  में  उक्त हत्या  के  आरोपियों  के  खिलाफ  अप0क्र0 80/2021  धा  302,  201,  120बी  भादवि  का पंजीबद्व  किया  गया  है।  पुलिस  द्वारा  उक्त  हत्याकाण्ड  के  दो  आरोपियों  को  गिरफ्तार  कर  लिया गया  है  शेष  एक  आरोपी  फरार  है।  फरार  आरोपी  की  पुलिस  द्वारा  तलाश  की  जा  रही  है।  इस प्रकार  फरियादिया  द्वारा  अपने  पुरूषों  के  साथ  मिलकर  पति  की  हत्या  कर  दी  तथा  अपराध  छुपाने और  पुलिस  को  गुमराह  करने  के  लिये  पुलिस  में  गुमशुदगी  कायम  कराई  गई।

Comments