फेरों के दौरान गुरुद्वारे से दूल्हा-दुल्हन को जबरन उठा ले गए घरवाले

घरवालों को रिश्ता नहीं था पसंद...

फेरों के दौरान गुरुद्वारे से दूल्हा-दुल्हन को जबरन उठा ले गए घरवाले

लुधियाना। पंजाब में आयेदिन कई घटनाओं के बारे में सुना जाता है| वहीं, अब लुधियाना से एक ऐसी घटना सामने आई है जोकि काफी चर्चा में है| दरअसल, यहां जगराओं में एक गुरुद्वारे से दूल्हा-दुल्हन को उठा लिया गया| दूल्हा-दुल्हन गुरुद्वारे में शादी करने पहुंचे थे लेकिन इसी दौरान कुछ लोग मौके पर आये और दोनों को जबरन उठा ले गए| 

इस घटना से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई और इसकी शिकात स्थानीय पुलिस को दी गई| पर्याप्त दहेज नहीं मिलालड़की के घर वाले उठा ले गए, बताया जाता है कि दूल्हा-दुल्हन को गुरुद्वारे से जबरन उठाने वाले लोग और कोई नहीं थे बल्कि दुल्हन के घर वाले थे| बताते हैं कि यह लव मैरिज हो रही थी और दुल्हन के घर वालों के यह रिश्ता पसंद नहीं था| इसी के चलते जब उन्हें पता चला कि गुरूद्वारे में शादी होने जा रही है तो घर वाले कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और अपनी लड़की को तो जबरन उठाया ही साथ ही दूल्हे को भी अपने साथ ले गए | 

वहीं, अब जब यह मामला पुलिस के पास पहुंच चुका था तो पुलिस ने इसमें कार्रवाई की है| पुलिस ने लड़की के घर वालों और उनके साथ इस काम को अंजाम देने वाले अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज किया है| डीएसपी हर्षप्रीत सिंह ने कहा कि यह कृत्य दुल्हन के परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया था। मामला दर्ज किया गया है।

Comments