कोरोना मरीजों के उपचार हेतु अधिकृत Private Hospitals की सूची हुई जारी

कोविड उपचार के सभी संसाधन उपलब्ध हैं…

कोरोना मरीजों के उपचार हेतु अधिकृत निजी चिकित्सालयों की सूची हुई जारी 

ग्वालियर। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से पीड़ित लोगों के उपचार के लिये शासकीय चिकित्सालयों के साथ-साथ विभिन्न निजी चिकित्सालयों को भी कोविड उपचार के लिये अधिकृत किया गया है। इन निजी चिकित्सालयों में कोविड उपचार के सभी संसाधन उपलब्ध हैं। इनमें आईसीयू वार्ड, वेन्टीलेटर, ऑक्सीजन एवं अन्य जो आवश्यक व्यवस्थायें हैं वे सभी उपलब्ध हैं। कोविड से पीड़ित कोई भी मरीज इन अधिकृत अस्पतालों में अपना उपचार करा सकता है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं पीड़ितों के उपचार के लिये सभी निजी चिकित्सालयों के प्रबंधकों से बैठक कर उन्हें उपचार के लिये न केवल अधिकृत किया है बल्कि कोविड पीड़ितों का बेहतर उपचार करने के लिये हर संभव प्रयास करने के निर्देश भी दिए हैं। 

शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी कोविड का उपचार होने से पीड़ितों को त्वरित उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले के निवासियों से भी अपील की है कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिये सभी सावधानियां बरतें। बिना काम के घर के बाहर न निकलें। घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहनें। उन्होंने निजी चिकित्सालयों से यह भी कहा है कि कोविड संक्रमण से पीड़ित ऐसे मरीज जो होम क्वारंटाइन होकर अपना उपचार ले रहे हैं उन्हें भी चिकित्सकीय सुविधायें उपलब्ध कराएँ। होम क्वारंटाइन मरीजों से भी संपर्क स्थापित कर चिकित्सीय सलाह और दवा उपलब्ध कराने के कार्य में भी निजी चिकित्सालय आगे आएँ। 

कलेक्टर श्री सिंह ने कोविड से पीड़ित मरीजों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार से घबराएँ नहीं, पीड़ित होने पर अपना उपचार कराएँ। कोविड का उपचार अस्पताल में रहकर अथवा कम संक्रमण होने पर होम क्वारंटाइन रहकर भी किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा निजी चिकित्सालयों की सूची भी सार्वजनिक की है। इन अस्पतालों में कोई भी पीड़ित पहुँचकर अपना उपचार करा सकता है। निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिये अगर कोई परेशानी आती है तो स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमाण्ड सेंटर में स्थापित कंट्रोल रूम नम्बर 0751-2646605, 2646606, 2646607, 2646608, 2646609 एवं वॉट्सएप नम्बर 7089003193 पर संपर्क किया जा सकता है। जिन निजी चिकित्सालयों में कोविड मरीजों के उपचार की सुविधायें उपलब्ध हैं। 

  • क्र. संस्था का नाम      प्रभारी अधिकारी (डॉक्टर) मोबाइल नम्बर
  • 1 चन्द्रा हॉस्पिटल डॉ. पदम्भ शर्मा          7566232242
  • 2 अग्रवाल नर्सिंग कॉलेज डॉ. उमेश कुमार 9322279036
  • 3 टाइम हॉस्पिटल डॉ. शोभा दुबे         9131837007
  • 4 एस के एस हॉस्पिटल         डॉ. सतेन्द्र कुमार 9713108888
  • 5 सर्वधाम हॉस्पिटल         डॉ. एस के दुबे         9826266426
  • 6 लिंक हॉस्पिटल         डॉ. अनुज दिंगलीवाल 7999771250
  • 7 सोफिया हॉस्पिटल         डॉ. समिम                  7000891983
  • 8 ग्लोबल हॉस्पिटल           डॉ. हर्ष अग्रवाल          9425117259
  • 9 लाइफ केयर हॉस्पिटल डॉ. अटल श्रीवास्तव                 9827371852
  • 10 लिंक हॉस्पिटल         डॉ. हर्ष पाल         9285004119
  • 11 परिधि हॉस्पिटल डॉ. अनिस झा            9977244495
  • 12 निरोग हॉस्पिटल डॉ. अजय शर्मा          7987521413
  • 13 कल्याण हॉस्पिटल         डॉ. राघवेन्द्र शर्मा 8120113011
  • 14 बिरला हॉस्पिटल डॉ. एस एल देसाई 9425784446
  • 15 एसएसआईएमएस हॉस्पिटल डॉ. अमित सिंह चौहान 9425163830
  • 16 ब्राह्मनी हॉस्पिटल           डॉ. बृजेश सिंह राजपूत 8889437489
  • 17 एमपीसीटी हॉस्पिटल           डॉ. मनीष                  7000054715
  • 18 आईटीएम हॉस्पिटल            डॉ. राकेश कुमार 9229846199
  • 19 अपोलो हॉस्पिटल                 डॉ. राजेश शर्मा             9926390750
  • 20 आयुर्वेदिक कॉलेज हॉस्पिटल डॉ. सीमा जायसवाल जिला क्षय अधिकारी 8989475400
  • 21 डीएच हॉस्पिटल ग्वालियर डॉ. गजराज सिंह गुर्जर 9479539632
  • 22 मिलिट्री हॉस्पिटल ग्वालियर डॉ. गौतम                  8941003318
  • 23 केडीजे हॉस्पिटल मुरार डॉ. अनिल कुमार बाथम 7566927553
  • 24 कल्याण मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल 34, 35 लक्ष्मीबाई डॉ. अनिल सक्सेना 9826217672
  • 25 आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल सांई बाबा मंदिर डॉ. विनोद भदौरिया 9111004035
  • 26 श्रीकृष्णा हॉस्पिटल ग्वालियर डॉ. तपश शर्मा                 8770606852
  • 27 ग्लोबल हॉस्पिटल ग्वालियर डॉ. कपिल अग्रवाल         8965999786
  • 28 लोटस हॉस्पिटल डॉ. प्रशांत अग्रवाल         9560033023
  • 29 परिधि हॉस्पिटल डॉ. राघवेन्द्र यादव         9977244495
  • 30 नारायण हॉस्पिटल ग्वा. डॉ. देवेन्द्र आर्य         7770858190
  • 31 ब्राह्मनी हॉस्पिटल         डॉ. के पी राजौरिया         8889437489
  • 32 एसएसआईएमएस हॉस्पिटल डॉ. अनुराग सिंह सिकरवार 7987558443
  • 33 खुशी हॉस्पिटल ग्वा.             डॉ. भुपेन्द्र जाटव 7999771250
  • 34 मानसरोवर केयर हॉस्पिटल डॉ. विशाल यादव 7049877000

Comments