बिगडते पर्यावरण को सुधारने के लिए वृ़क्षारोपण आवश्यक है : निगमायुक्त

फूलबाग गुरूद्वारा के पार्किंग स्थल पर चलाया वृक्षारोपण अभियान…

बिगडते पर्यावरण को सुधारने के लिए वृ़क्षारोपण आवश्यक है : निगमायुक्त 

ग्वालियर। बिगड़ते पर्यावरण को सुधारना आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है। बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण मानव जीवन में अनेक समस्यायें आ रही हैं। इन समस्याओं का निदान केवल पर्यावरण संरक्षण ही है। यह बात नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने आज फूलबाग गुरूद्वारा के पास पार्किंग स्थल पर सिख समाज के साथ चलाये गए वृ़क्षा रोपण अभियान के दौरान पौधा रोपण करते हुए कही। 

फूलबाग स्थित गुरूद्वारा कमेठी द्वारा पार्किंग स्थल पर वृहद स्तर पर पेड पौधे लगाये जा रहे हैं इसी के तहत आज निगमायुक्त शिवम वर्मा व सिख समाज के अनेक वरिष्ठ नागरिक एवं समाज सेवियों ने मिलकर पौधारोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री वर्मा ने कहा कि आज के समय पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। 

ज्यादा से ज्यादा वृक्ष हमें इस बार बरसात में लगाने है साथ ही जल बचाओं के लिए अभियान चलाना है यह तभी सम्भव होगा जब सभी समाज के व्यक्ति मिलकर इसे अभियान के रूप में लेंगें। वर्तमान में हमें कोरोना जैसी भंयकर बीमारी से लडना है इसके लिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने के लिए सभी को प्रेरित करने का कार्य करें तथा मास्क लगाकर ही बाजारों में निकलें। इसके साथ ही सिख समाज के धर्मगुरूओं द्वारा उनको एक पुस्तक भेंट की गई।

Comments