बंदी सरदार सिंह की मृत्यु की न्यायिक जाँच के सिलसिले में माँगे साक्ष्य

केन्द्रीय जेल ग्वालियर में निरूद्ध रहे…

बंदी सरदार सिंह की मृत्यु की न्यायिक जाँच के सिलसिले में माँगे साक्ष्य

ग्वालियर। केन्द्रीय जेल ग्वालियर में निरूद्ध रहे बंदी सरदार सिंह की मृत्यु के कारणों की न्यायिक जाँच की जा रही है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी संजय जैन के न्यायालय द्वारा यह जाँच की जा रही है। इस संबंध में 13 मार्च 2021 तक साक्ष्य माँगे गए हैं। मृतक बंदी सरदार सिंह पुत्र पूरन सिंह कौरव निवासी मुरावली थाना क्षेत्र दबोह जिला भिण्ड की गत 13 नवम्बर 2019 को प्रात: लगभग 6.45 बजे मृत्यु हो गई थी। 

सरदार सिंह की मृत्यु के संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को कोई अभ्यावेदन, शपथ पत्र या साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह 13 मार्च 2021 प्रात: 11 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर ग्वालियर स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी संजय जैन के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है। साक्ष्य प्रस्तुत करने की अवधि बीत जाने के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी।

Comments