मध्यप्रदेश में खुलेंगे 42 नए महिला थाने : गृह मंत्री

 कैबिनेट बैठक में लिया निर्णय…

मध्यप्रदेश में खुलेंगे 42 नए महिला थाने : गृह मंत्री 

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब अप्रैल के स्थान पर 1 मई से ट्रांसफर की शुरुआत हो जाएगी यह फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिलो के अंदर प्रभारी मंत्री प्रदेश में विभागीय मंत्री का अनुमोदन लगेगा। 

क्लास वन अधिकारी का तबादला मुख्यमंत्री के अनुमोदन से होगा। इसके साथ ही गृहमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिला थाने खोले जाएंगे। दस पहले से प्रदेश में थे अब प्रदेश में 42 नए महिला थाना और खोले जाएंगे। पूरे प्रदेश में पशुओं का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। पशुपालन और डेयरी विभाग को जिमेदारी दी गई है।


Comments