पड़ाव थाना के पीछे सिलेंडर फटने के कारण मकान गिरा

वृद्ध महिला मलबे में दबी...

पड़ाव थाना के पीछे सिलेंडर फटने के कारण मकान गिरा

लक्ष्मणपुरा इलाके में एक मकान में सिलेंडर फटने से छत ढह गई। हादसे में वृद्ध महिला मलबे में दब गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल अमला एवं पुलिस माैके पर पहुंच गई और मलबे में दबी महिला काे निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। महिला काे हादसे में काफी चाेटें आई हैं।  

लक्ष्मणपुरा इलाके में मंगलवार की सुबह रंजीता वाल्मिकी के मकान में रखा घरेलू गैस सिलेंडर फट गया। धमाके के कारण मकान की छत भी ढह गई। तेज आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य ताे बाहर आ गए, लेकिन रंजीता की सास छत के मलबे में दब गई। 

बहू ने बाहर जाकर जब शाेर मचाया ताे लाेग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन वृद्ध महिला काे बाहर नहीं निकाला जा सका।उधर घटना की सूचना मिलते ही दमकल अमला माैके पर पहुंच गया। इसके बाद वृद्ध महिला काे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में वृद्ध महिला के अलावा रंजीता एवं एक बच्चे काे भी मामूली चाेटें आई हैं।

Comments