कलेक्टर एवं SP की उपस्थिति में निगम के चलाया रोको-टोको अभियान

मुरैना जिले में कोविड के मरीज न बढ़े इसलिए…

कलेक्टर एवं SP  की उपस्थिति में निगम के चलाया रोको-टोको अभियान

मुरैना। जिले में कोविड के मरीज न बढ़े सभी लोग घर से मास्क लगाकर निकलें। जो लोग घर से मास्क लगाकर नहीं निकलेंगे, उनसे 200 रूपये जुर्माना किया जायेगा। इसके लिये नगर निगम ने रोको-टोको अभियान प्रारंभ किया है। 

रोको-टोको अभियान में कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा नेहरू पार्क के पास खड़े होकर लोंगो को मास्क लगाने के लिये प्रेरित किया। जिन लोंगो पर मास्क नहीं थे, उन्हें मास्क की कीमत लेकर मास्क उपलब्ध कराये।

 इस अवसर पर कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि लोग मास्क एवं सैनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। कोरोना अभी गया नहीं है, जब तक वैक्सीन नहीं तब तक ढ़िलाई नहीं। रोको-टोको अभियान नगर निगम के कमिश्नर अमरसत्य गुप्ता की उपस्थिति में मुरैना शहर की एमएस रोड़ पर चलाया गया।

Comments