कांग्रेसियों ने कृषि बिल के विरोध में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दो अध्यक्षों के बीच मूंह वाद...

कांग्रेसियों ने कृषि बिल के विरोध में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

ग्वालियर। कांग्रेस के नेता लाख एकता की बात कर लें, लेकिन कांग्रेसियों में एकता का रंग नही चढ पा रहा है आज कृषि बिल के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूचि राय ठाकुर में ही मुंहवाद हो गया। इसके बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूचि राय ठाकुर ज्ञापन सौंपने से पहले ही नाराज होकर लौट गई। जानकारी के मुताबिक आज दोपहल 2.10 बजे कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा अपने चंद लोगों के साथ कृषि बिल के विरोध में जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। 

उन्होने वहां महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूचि राय ठाकुर को भी बुलाया था। रूचि राय ठाकुर वहां अकेली पहुंची तो शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा  ने उनसे कहा कि आप अकेली आ गई और टीम कहां है। इस पर रूचि राय ठाकुर ने जबाब दिया कि आपने अकेले ही बुलाया था मुझसे कब कहा था कि लोगों को लाना है। आप बताओ कि आप कितने कांग्रेसी ले आए हो। इस पर दोनों कांग्रेस अध्यक्षों में मुंहवाद होने लगा। जिसके बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूचि  राय ठाकुर कुपित होकर लौट गई। 

दोनों  कांग्रेस अध्यक्षों के बीच हुए इस मुंहवाद में कई कांग्रेसी नेता व प्रशासनिक अधिकारी अवाक रह गए। बाद में लोगों ने बीच बचाव की कोशिश भी की । उधर आज 8 दिसंबर को भाजपा मोदी सरकार के काले कानून किसानों के वापस लिए जाने के लिए केखिलाफ  राष्ट्रपति के नाम  कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह  को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा  ने ज्ञापन दिया ।इस अवसर पर उपस्थित विधायक प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments