नगर निगम आयुक्त के आदेशानुसार…
स्वच्छता सर्वे के तहत नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान
मुरैना। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के अंतर्गत नगर निगम आयुक्त अमरसत्य गुप्ता के आदेशानुसार शहर के प्रमुख चैराहों, सड़कों एवं डिवाइडरंो की सफाई का निरीक्षण किया। जिसमें नगर निगम आयुक्त, असिस्टेंट इंजीनियर, सब इंजीनियर और नगर पालिक निगम के स्वच्छता शाखा के अधिकारी उपस्थित थे। संस्था कल्पतरू टीम मेंबरों व सहाय समूह की महिलाओं द्वारा प्रमुख चैराह कैंटीन चैराहा वार्ड नंबर 43 में वृक्षारोपण का कार्य किया गया एवं शहर को स्वच्छ बनाने हेतु नागरिकों द्वारा स्वच्छता शपथ ली। वार्ड नंबर 24 एवं 25 में कल्पतरू टीम मेंबर द्वारा स्वच्छता एप डाउनलोड करवाया गया एवं दो डस्टबिन के उपयोग हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।










0 Comments