मुख्यमंत्री निवास में हुई पूजा अर्चना और कन्या पूजन

नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए…

मुख्यमंत्री निवास में हुई पूजा अर्चना और कन्या पूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने दुर्गा नवमी के अवसर पर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान की पत्नी साधना सिंह ने नव दुर्गा की झांकी सजाई जिसमें शैलपुत्री, ब्रम्हचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धदात्री माता के दर्शन प्रमुख हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने दुर्गा नवमी पर दुर्गा माँ से नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या भोज का आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्यमंत्री चौहान और साधना सिंह ने कन्याओं के पैर पखारे और कन्याओं को भोज करवाया।

Comments