व्यापारियों के चुकाए गए कर से ही सरकारी योजनाएं होती हैं साकार : शिवराज

 मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने चैम्बर के प्रतिनिधियों से की चर्चा…

व्यापारियों के चुकाए गए कर से ही सरकारी योजनाएं होती हैं साकार : शिवराज

आज ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व पदाधिकारियों को आमंत्रित कर उनसे मुलाकात की शिवराज सिंह जी ने कहा कि मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार व्यापारियों के उत्थान ग्वालियर चंबल संभाग में औद्योगिक क्रांति के संकल्प के साथ आपकी हर समस्या पर संवेदनशील है। व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण मिले और वह बिना इंस्पेक्टर राज के व्यापार कर पाए यह सरकार की प्रतिबद्धता है। 

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह जी तोमर मध्यम एवं लघु उद्योग मंत्री ओम प्रकाश जी सकलेचा भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर आशीष अग्रवाल जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी उपस्थित थे मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी का पुष्प कुछ देकर स्वागत किया और उन्हें 10 नवंबर के बाद चेंबर पधारने का आमंत्रण भी दिया जिसे मुख्यमंत्री जी ने स्वीकार किया। 

इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय गोयल संयुक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल उपाध्यक्ष पारस जैन मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल संयुक्त मानसेवी सचिव बृजेश गोयल कोषाध्यक्ष बसंत अग्रवाल पूर्व चेंबर अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र गंगवाल रामनिवास अग्रवाल ललित गुप्ता भूपेंद्र जैन जगदीश मित्तल पुरुषोत्तम गुप्ता दीपक जेसवानी अजय सिंघल मयूर गर्ग विश्वास जेसवानी श्याम बंसल दीपक अग्रवाल आशीष जैन आशुतोष द्विवेदी संदीप नारायण अग्रवाल अजय गोयल सुनील अग्रवाल अरुण बंसल शैलेश जैन पारस जैन सहित नरेश खंडेलवाल कई व्यापारी उपस्थित थे।

Comments