कृषि मंत्री ने किसानों को प्रदान किए चैक

किसान कल्याण निधि और उद्यानिकी फसल बीमा की राशि वितरित…

कृषि मंत्री ने किसानों को प्रदान किए चैक 

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान कल्याण निधि और उद्यानिकी फसल बीमा राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में राशि प्रदान की। भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री सिंह ने किसानों से सीधे संवाद भी किया। ग्वालियर में प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसानों को प्रोत्साहन राशि के चैक भी वितरित किए। 

ग्वालियर के कलेकट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एडीएम किशोर कान्याल, उप संचालक कृषि आनंद बड़ोनिया सहित विभागीय अधिकारी और लाभान्वित होने वाले कृषकगण उपस्थित थे। 

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसानों को किसान कल्याण निधि के 2 – 2 हजार रूपए की राशि के चैक प्रदान करते हुए कहा कि किसानों को राहत और सहयोग के साथ-साथ प्रोत्साहन करने का कार्य मध्यप्रदेश सरकार निरंतर करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में एक लाख 72 हजार किसानों को फसल बीमा और एक लाख 75 हजार किसानों को कल्याण निधि राशि मुख्यमंत्री द्वारा उनके खातों में प्रदान की गई है। किसान भाईयों की आर्थिक मजबूती के लिये मध्यप्रदेश सरकार मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। 

ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में जिन किसान भाईयों को राशि प्रदान की गई। उनमें सर्वश्री उमराव सिंह पुत्र बनवारी सिंह तहसील सिटी सेंटर, विनोद पुत्र बदन सिंह गुर्जर, राजेन्द्र सिंह पुत्र अवतार सिंह, धनीराम पुत्र जल्लाराम प्रजापति के साथ ही डबरा तहसील के लायकराम पुत्र निरपत कुशवाह और भारत सिंह पुत्र पन्नालाल कुशवाह शामिल हैं।

Comments