विशेष पुलिस महानिदेशक आकस्मिक निरीक्षण एवं भ्रमण पर पधारे ग्वालियर

कल्याणकारी गतिविधियों के संचालन/नवनिर्माण कार्याें का किया अवलोकन…

विशेष पुलिस महानिदेशक आकस्मिक निरीक्षण एवं भ्रमण पर पधारे ग्वालियर

ग्वालियर। विजय यादव विषेष पुलिस महानिदेषक, पुलिस मुख्यालय भोपाल दिनांक 08-09/09/20 को आकस्मिक निरीक्षण एवं भ्रमण पर ग्वालियर पधारे थे। जिसके अंतर्गत इनके द्वारा आज दिनांक 09/09/2020 को 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर की कल्याणकारी गतिविधियों के संचालन एवं नवनिर्माण कार्याें का अवलोकन किया गया। इसी क्रम मे आज दिनांक 09/09/2020 को वाहिनी के पुलिस वैलफेयर सोसायटी पेट्रोल पम्प पर स्थापित सी.एन.जी. स्टेषन का शुभारंभ विजय यादव, विषेष पुलिस महानिदेषक, विसबल, पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र. की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। 

इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, ग्वालियर रेंज ग्वालियर, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, विसबल, ग्वालियर रेंज ग्वालियर, सेनानी आलोक कुमार सिंह, सेनानी 02री वाहिनी, असित यादव, उप सेनानी महेन्द्र कुमार छारी, एडज्युटेंट अजीत कुमार शाक्य, सहायक सेनानी महिपाल सिंह यादव, मुनेन्द्र सिंह, सामग्री अध्य़क्ष 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सेनानी आलोक कुमार सिंह द्वारा विषेष पुलिस महानिदेषक को बताया गया कि 13वीं वाहिनी के पेट्रोल पम्प से होने वाली पेट्रोल की बिक्री में बी.पी.सी.एल. ग्वालियर के सभी पेट्रोल पम्पों में प्रथम स्थान पर है।


इसे देखते हुए विजय यादव, विषेष पुलिस महानिदेषक, विसबल, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पेट्रोल पम्प संचालन की सराहना की तथा उपस्थिति बी.पी.सी.एल. ग्वालियर के क्षेत्रीय अधिकारी  सौरभ जैन, सैल्स मैनेजर षषांक, सीएनजी अवंतिका गैस कम्पनी के पीयूष से इसे विस्तार देने के लिए कहा गया, जिससे यह न केवल ग्वालियर का बल्कि मध्य प्रदेष का आदर्ष पेट्रोल पम्प बनाया जा सके। तदोपरांत विषेष पुलिस महानिदेषक, विसबल, पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र. के वाहिनी परिसर में आगमन पर सुसज्जित गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद वाहिनी परिसर में बैडमिंटन कोर्ट, कबड्डी कोर्ट एवं बास्केट बाॅल कोर्ट हेतु चयनित जगह का भ्रमण किया गया। 

वाहिनी में वनौषधीय से परिचय एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु नवनिर्मित हर्बल मैडीसिन पार्क का भ्रमण किया गया तथा पार्क में लगाये गये औषधीय पौधों के बारे में जानकारी ली। इसमें यह उल्लेखनीय है कि पार्क में 48 प्रकार की औषधीयां रोपित की गई है जो भविष्य में वाहिनी के अधिकारी/कर्मचारी व उनके परिवार जनों के उपचार हेतु उपयोग में लायी जावेगी। इसके उपरांत बटालियन के पीटीएस परिसर में निर्मित छात्रावास में बनाये गये क्वारेन्टाईन वार्ड का भी भ्रमण किया गया। वाहिनी के सेनानी कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यालयीन कार्य का जायजा लिया तथा अन्त में वाहिनी की नवनिर्मित आवासीय परिसर का भ्रमण किया गया है।

Comments