स्वदेशी गांधी की ओर वापस लौटे कांग्रेस : उमा भारती

गर्व करना है तो भारत की महिलाओं पर करें…

स्वदेशी गांधी की ओर वापस लौटे कांग्रेस : उमा भारती

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस को सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे संकट के समय में अब असली गांधी, स्वदेशी गांधी की ओर वापस लौटना चाहिए। इसमें में कोई विदेशी एलिमेंट नहीं था। अब उन्हें गांधी से मुक्ति पाओ स्वदेशी गांधी की ओर मुड़ना चाहिए। हमारा देश परिवारवाद की राजनीति से मुक्त हो। भारतीयों को अगर गर्व करना है तो, भारत की महिलाओं पर गर्व करें। 

उमा भारती करीब एक सप्ताह से भोपाल में ही हैं। लंबे अंतराल के बाद अचानक वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंची। उन्होंने कहा कि गांधी नेहरू परिवार का अस्तित्व समाप्त हो गया है, उनका राजनीतिक वर्चस्व समाप्त हो गया है। इसी के साथ ही कांग्रेस का अस्तित्व भी समाप्त हो गया है। अब यह कौन पद पर रहते हैं नहीं रहते इसका महत्व खत्म हो गया है। उमा ने कहा कि इनकी नवाबी चली गई और रिक्शे तांगे चल रहे हैं। कांग्रेस को अब गांधी की ओर वापस लौटना चाहिए, कांग्रेस का पुराना व्यक्ति जो गांधीवादी सोच का हो, वह उसका नेतृत्व करें। 

अभिनेता सुशांत सिंह के आत्महत्या मामले पर उमा ने कहा कि इसमें क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। हम सीबीआई की जांच को प्रभावित नहीं कर सकते, इस पूरे मामले में राजनीति ना करें, क्षेत्रवाद की राजनीति ना करें। किसी भी महिला की इज्जत को तब तक ट्रॉयल पर नहीं डालना चाहिए, जब तक वह अपराधी प्रमाणित ना हो जाए।

Comments